फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: देवलौंद थाना क्षेत्र में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 24 Jun 2025 07:02 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के देवलौंद थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय नवविवाहिता रचना बैस ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाह को एक वर्ष हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिवार और पुलिस मिलकर तथ्य जुटा रहे हैं। 
विज्ञापन
देवलौंद थाना क्षेत्र की घटना।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के देवलौंद थाना क्षेत्र में एक नई दुल्हन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान रामगढ़ निवासी रचना बैस (25 वर्ष) के रूप की गई है, जो एक साल पहले ही अपने पति गणेश बैस के साथ विवाह बंधन में बंधी थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा 'संवाद'; मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर करेंगे चर्चा

थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम किया गया है और विस्तृत जांच की जा रही है। हमने सभी संभावित कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट हो सके। स्थानीय निवासियों के अनुसार, रचना एक खुशमिजाज लड़की थी और उसके विवाह को अभी कुछ ही साल पहले हुआ था। पड़ोसियों के अनुसार, परिवार में कोई बाहरी समस्या नहीं थी, लेकिन रचना के अचानक इस कदम उठाने से सभी हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'अमर उजाला संवाद' में हिस्सा लेंगे रवि किशन; राजनीति और सिनेमा से जुड़े मुद्दों पर करेंगे बात

जांच में जुटी पुलिस ने कहा है कि वे रचना के परिवार वालों से बात कर रहे हैं और उनकी भावनाओं का ध्यान रखते हुए पूरी संवेदनशीलता के साथ मामले की जांच करेंगे। रचना के परिवार का कहना है कि वे इस दुखद घटना के पीछे की सच्चाई जानने के लिए पुलिस की मदद कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि मामला नव विवाहिता का है इसलिए मामले की जांच राजपत्रित अधिकारी करेंगे हमने मर्ग कायम किया है। विवाह एक साल पहले हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें