फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: दुष्कर्म के मामले में नपा सीएमओ गिरफ्तार, क्रिकेट खेलते इंदौर पुलिस ने पकड़ा

Mon, 08 Apr 2024 12:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: जिले के नगर पालिका धनपुरी में पदस्थ मुख्य नपाधिकारी प्रभात बरकड़े को इंदौर जिले के एमआईजी थाना पुलिस की टीम ने रविवार को यहां आकर गिरफ्तार कर उन्हें अपने साथ लेकर इंदौर गई। आरोपी सीएमओ को जिस समय इंदौर से आई पुलिस ने हिरासत में लिया, उस समय वह क्रिकेट खेल रहे थे।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर पुलिस ने रविवार को शहडोल की धनपुरी नगर पालिका के सीएमओ प्रभात बरकड़े को गिरफ्तार किया है। उन पर नीट की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है। इस संबंध में इंदौर के एमआईजी थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि इंदौर में रहकर पढ़ाई करने वाली युवती से सबसे पहले आरोपी सीएमओ की पहली मुलाकात हुई थी। आरोपी एवं पीड़ित युवती के बीच दूर का रिश्ता भी होना पता चला है।

विज्ञापन


शादी का दिया था झांसा
पीड़िता ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि इसके बाद दोनों के बीच कई बार मुलाकातें हुईं हैं। आरोपी द्वारा पीड़िता को इंदौर के अलावा जबलपुर समेत अन्य स्थानों पर ले जाकर उससे शादी करने का झांसा देकर कई बार दुराचार किया गया, लेकिन जब युवती शादी करने पर जोर देने लगी तो वह इससे मुकर गया। जिसके बाद पीड़िता ने एमआईजी थाना आकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद वारिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर एमआईजी थाना इंदौर से चार सदस्यीय टीम शहडोल जिले के धनपुरी भेजी गई, जहां से टीम ने आरोपी सीएमओ प्रभात बरकडे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें