फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: झाड़-फूंक के विवाद में हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार; पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा

Fri, 24 Jul 2026 08:05 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के चंदौरा गांव में जादू-टोना के शक में हुई हत्या का पुलिस ने कुछ घंटों में खुलासा कर दिया। पति-पत्नी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद की गई। आरोपियों ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, झाड़-फूंक और अंधविश्वास को लेकर हुए विवाद में राजबहोर सिंह की हत्या की गई। 
विज्ञापन
पुलिस घेरे में आरोपी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव में अंधविश्वास और झाड़-फूंक के विवाद में हुई हत्या का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त टांगी (कुल्हाड़ी) भी बरामद कर ली है। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें-  उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की साख, जानें सियासी जंग को क्यों खास बना रहे ये पांच फैक्टर?
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुद्धसेन सिंह और भीमसेन सिंह सगे भाई हैं। बुद्धसेन को संदेह था कि उसके छोटे भाई भीमसेन और उसकी पत्नी चंद्रकिरण जादू-टोना करते हैं, जिसके कारण उसके बच्चे बार-बार बीमार पड़ते हैं। इसी शक के चलते उसने झाड़-फूंक करने वाले राजबहोर सिंह को घर बुलाया था। राजबहोर सिंह और बुद्धसेन, भीमसेन के घर के सामने कथित टोटका करने के उद्देश्य से नारियल गाड़ रहे थे। इसी दौरान आहट सुनकर भीमसेन और उसकी पत्नी चंद्रकिरण बाहर आ गए। दोनों को देखकर बुद्धसेन और राजबहोर वहां से भागने लगे। भागते समय राजबहोर का जूता खेत में फंस गया, जिससे वह गिर पड़ा। इसी दौरान दोनों ने उस पर टांगी से हमला कर दिया। वार उसकी कमर के रीढ़ वाले हिस्से में लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर सीधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर भीमसेन और उसकी पत्नी से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के घर से हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी शिवेंद्र राम भगत ने बताया कि हत्या जादू-टोना के शक और झाड़-फूंक को लेकर हुए विवाद के कारण हुई थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें