फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: CM ने की कानून व्यवस्था की संभागीय समीक्षा, बोले- लोगों में पुलिस का खौफ न हो इसका ध्यान रखें अधिकारी

Sat, 13 Jan 2024 10:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

सीएम मोहन यादव ने निर्देशित किया कि औचक निरीक्षण के दौरान किसी को अनावश्यक परेशान न करें बल्कि अधिकारियों और कर्मचारियों को सकारात्मक और परिणाम मूलक कार्य करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते सीएम मोहन यादव। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने शहडोल कलेक्ट्रेट में संभाग स्तरीय कानून व्यवस्था की। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे जेलों का सतत निरीक्षण करें और जेलों में अच्छी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जेलों में बंद बंदियों के पुर्नवास की व्यवस्था कराएं तथा आवश्यक होने पर उन्हें विधिक सहायता भी मुहैया कराएं। 

विज्ञापन


अपराधियों पर हो सख्त कार्रवाई 
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा है कि लगातार अपराध करने वाले अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सभी कलेक्टर विभागों का औचक निरीक्षण करें तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता लाएं। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा है कि औचक निरीक्षण के दौरान किसी को अनावश्यक परेशान न करें बल्कि अधिकारियों और कर्मचारियों को सकारात्मक और परिणाम मूलक कार्य करने के लिए प्रेरित करें।

लोगों के मन से निकले पुलिस का खौफ
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य दूर-दराज के क्षेत्रों में लघु अपराधों को रोकने के प्रयास किए जाएं तथा लोगों के मन से पुलिस का डर निकालने का प्रयास किया जाए। उन्होनें कहा कि आम लोगों के मन से पुलिस का डर निकलना चाहिए, इस दिशा में पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी सकारात्मक प्रयास करें। 
विज्ञापन


जिनकी दुकान हटाएं उनकी व्यवस्था करें
बैठक में खुले में अवैध रूप से मास के विक्रय पर प्रतिबंध के प्रयासों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरपालिकाएं मास बेचने वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं कराएं तथा मास बेचने के लिए उन्हें सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि डीजे वालों का रोजगार प्रभावित न हो इसके भी प्रयास किया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें