फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बालक स्कूल थोड़ी देर से पहुंचा, गुस्साए गुरुजी ने इतना पीटा कि खून निकल आया,अब लगाएंगे थाने के चक्कर

Tue, 10 Jan 2023 07:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के अंतिम छोर ब्यौहारी में एक शिक्षक ने छात्र के साथ मारपीट की है। छात्र घायल अवस्था में परिजनों के साथ थाने पहुंचा और शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
छात्र से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्र के साथ मारपीट का मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मऊ का है। शिक्षक ने छात्र को सिर्फ इसलिए पीट दिया क्योंकि वह स्कूल थोड़ी देर से पहुंचा था। छात्र की आंख के ऊपर से खून निकलने लगा।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कक्षा सातवीं में अध्ययनरत छात्र प्रकाश राठौर को स्कूल में टाट-पट्टी बिछाते समय संस्कृत विषय के टीचर सत्यम पांडे ने देरी से आने पर थप्पड़ मारा और डंडे से भी प्रहार किया, जिसकी वजह से स्वयं को बचाने के लिए छात्र झुका तो उसकी आंख के ऊपर चोट लग गई, जिसके बाद छात्र के आंख के ऊपर से खून निकलने लग गया।

इस घटना की जानकारी जब परिजनों को लगी तो परिजन बच्चे को लेकर थाने पहुंच गए। जहां छात्र की शिकायत पर ब्यौहारी थाने में पुलिस ने शिक्षक पर मामला भी दर्ज कर लिया है। ब्यौहारी थाना प्रभारी समीर खान ने बताया कि 13 साल के बच्चे के साथ शिक्षक ने छड़ी से मारपीट की है। छात्र को चोट आई है और शिक्षक के द्वारा छात्र को कमरे में भी बंद करने की बात सामने आई है। मामले पर अपराध दर्जकर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें