फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: खाना बनाने से मना करने पर गुस्साए पति ने पत्नी का सिर दीवार पर पटका, महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Jan 2023 04:26 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी का विवाद इस हद तक बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच दीवार में सर टकराने से पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सोहागपुर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोंगरी में खाना बनाने के विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच खाना नहीं बनाने की बात पर विवाद हुआ और पति ने पत्नी के सिर को दीवार में पटक कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पोंगरी निवासी राम नरेश बैगा 37 वर्ष पिता जुन्नु बैगा मजदूरी काम करता है। बीती शाम वह शहडोल से मजदूरी करके घर लौटा। उस समय उसकी पत्नी घर में नहीं थी। कुछ देर बाद जब वह लौटी तो रामनरेश ने उससे खाना बनाने को कहा। पत्नी उमरिया ने खाना बनाने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बिना खाना खाए दोनों सोने चले गए।

बेहोशी की हालत में ही हुई मौत
इस बीच रात्रि करीब 11 बजे पति उठा और फिर झगड़ा शुरू कर दिया। पति ने गुस्से में आकर पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसका सिर पकड़ कर दीवार में जोर से टक्कर मारी। जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गई। रात में ही राम नरेश ने अपने ससुराल में फोन करके बताया भी कि उसने पत्नी को मारा है, जिससे वह बेहोश हो गई है। दूसरे दिन उसके ससुराल वाले आए और आरोपी की पत्नी की अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच बेहोशी की हालत में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी राम नरेश के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें