फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election Result: अब शहडोल से शरद कोल को मंत्री बनाने की उठी मांग, बन सकते हैं युवा आदिवासी चेहरा

Thu, 07 Dec 2023 01:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

MP Election Result: मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलने के चार दिन बाद भी अब तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो सका है। इस बीच, अलग-अलग क्षेत्रों से उनके विधायकों को मंत्री बनाने की मांग उठने लगी है। वहीं शहडोल से युवा आदिवासी चेहरे शरद कोल को मंत्री बनाने की अपील की जा रही है। 

विज्ञापन
अब शहडोल से शरद कोल को मंत्री बनाने की उठी मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के परिणाम चार दिन पहले आए थे। भाजपा ने 230 सीटों वाली विधानसभा में 163 सीटें हासिल कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। इसके बाद भी अब तक प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो सका है। इस बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से क्षेत्रीय नेताओं को मंत्री बनाने की मांग उठने लगी है। शहडोल से युवा आदिवासी चेहरे शरद कोल को मंत्री बनाने की अपील की जा रही है। शहडोल संभाग की ब्योहारी सीट से शरद कोल ने भाजपा के नए चेहरे के तौर पर टिकट पाया और जीत हासिल की। शहडोल जिले के ब्योहारी क्षेत्र के ग्राम घिनौची में कोल परिवार में 5 अगस्त 1990 को जन्मे शरद कोल ने अर्थशास्त्र मे स्नाकोत्तर किया है। शुरुआत से ही उनका रुझान जनसेवा में रहा है। 2015 में उन्होंने काफी कम उम्र में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड 10 हजार 300 मतों से जीत हासिल की।

विज्ञापन


भाजपा सरकार पर भी खड़े कर दिए थे सवाल
2018 में भाजपा के टिकट पर ब्योहारी विधानसभा क्षेत्र से 37 हजार वोट से जीत हासिल की। ब्योहारी में इस बार भी उनकी दावेदारी थी लेकिन टिकट देर से घोषित हुआ। प्रचार-प्रसार में कम समय मिलने के बाद भी उन्होंने 26 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज कर दूसरी बार विधायक बने। शहडोल संभाग की आठ विधायकों में शरद जुगलाल कोल न केवल सबसे युवा हैं, बल्कि उच्च शिक्षित भी हैं। सरकार के साथ-साथ शासन और प्रशासन के सामने अपनी बात दमदारी से रखने मे उन्होंने कभी गुरेज नहीं किया। कई बार तो जनहित में उन्होंने अपनी ही भाजपा सरकार पर भी सवाल खड़े कर दिए। उनकी बात को सरकार ने गंभीरता से लिया भी। अब शहडोल की जनता शरद कोल को मंत्रिमंडल में शामिल होते देखना चाह रही है। इससे शहडोल संभाग के विकास कार्यों को गति मिलेगी, ऐसी उम्मीद है। 
विज्ञापन


शहडोल से सादिक खान की रिपोर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें