फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: जैतपुर में रात को घर लौट रहे ग्रामीण पर भालू का खूनी हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया

Thu, 22 Oct 2026 09:57 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

अमहा गांव में बुधवार रात घर लौट रहे व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। घायल को शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। जंगल से लगे गांवों में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
घायल से मिलने पहुंचे अधिकरी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांधवगढ़ और संजय गांधी टाइगर रिजर्व से लगी जिले की सीमा के कारण शहडोल में वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है। जिले के जंगलों में भालुओं की मौजूदगी के बीच जैतपुर वन परिक्षेत्र के अमहा गांव में घर लौट रहे एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। घटना में 45 वर्षीय कुंवर सिंह गोंड घायल हो गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस से शहडोल मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार कुंवर सिंह बुधवार शाम अपने नए घर गए थे। रात करीब 10 बजे वहां से लौटते समय रास्ते में अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उनकी तलाश में निकले। इस दौरान वे रास्ते में घायल अवस्था में मिले। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जैतपुर ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर: शीतला मंदिर हादसे पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, पूछा- कलेक्टर-एसपी अब तक पद पर क्यों?
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। घायल को जैतपुर में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद एंबुलेंस से बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज, शहडोल भेजा गया। जैतपुर वन परिक्षेत्र के रेंजर अमित सिंह चंदेल भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से घायल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने घायल को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने और शासन के नियमानुसार देय सहायता दिलाने का भरोसा दिया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत स्थिर बताई गई।
विज्ञापन


भालू के हमले में पहले भी जा चुकी हैं दो जानें
जिले में वन्यजीवों के हमले की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। इसी वर्ष केशवाही वन परिक्षेत्र में भालू के हमले से दो लोगों की जान जा चुकी है। वहीं ब्यौहारी क्षेत्र में हाथियों के दो झुंड विचरण कर रहे हैं, जिनमें आधा सैकड़ा से अधिक हाथी होने की जानकारी है। जंगल से लगे गांवों में वन्यजीवों की मौजूदगी के चलते ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है। रात के समय जंगल से लगे रास्तों पर आवागमन करते हुए सावधानी बरतना जरूरी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें