धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर व डीजे
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी किए गए नवीन दिशा निर्देशों का धर्मगुरुओं ने पालन करने की बात कही। कई स्थानों पर धार्मिक स्थलों से धर्मगुरुओं ने शासन के नियम का पालन कर अपने से ही ध्वनि विस्तारक यंत्र को निकला लिया। पुलिस जब वहां पहुंची तो धर्म गुरुओं ने पहले से ही उसका पालन कर चुके थे, जिसके बाद थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों ने धर्म गुरुओं का माला पहनकर उनका सम्मान किया।
माला पहनाकर सम्मान
बता दें कि जयसिंहनगर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ जब धार्मिक स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे तो कई धर्म गुरुओं ने मध्य प्रदेश शासन के नियम का पालन करते हुए पहले से ही ध्वनि विस्तारक यंत्र को हटवा लिया था। जिसे देख थाना प्रभारी ने धर्म गुरुओं के सम्मान के लिए उन्हें माला पहनाया और उनका सम्मान किया है।
पुलिस ने जताया आभार
गोहपारू थाने में भी शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद कई धार्मिक स्थलों पर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ जब पहुंचे तो धर्मगुरुओं ने अपने से ही शासन का आदेश का पहले ही पालन कर ध्वनि विस्तारक यंत्रों को निकालने की कार्रवाई स्वयं से की गई। जिसके बाद पुलिस ने धर्मगुरुओं का फूल माला देकर सम्मान किया। मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी किए गए नवीन दिशा निर्देशों का जिले में पालन किया जा रहा है। उक्त लाउडस्पीकर्स को उतरवाने पर आम सहमति प्रकट की गई, जिस पर शहडोल पुलिस द्वारा उन्हें आभार प्रदर्शित किया गया।