फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ऑनलाइन गेम में लाखों हार चुके पिता ने परिवार को पिलाया जहर, बेटी की मौत के साथ दम तोड़ा

Wed, 25 Feb 2026 08:52 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये हारने से परेशान शंकर गुप्ता ने कथित रूप से पत्नी और 16 वर्षीय बेटी को जहर दिया और स्वयं भी सेवन कर लिया। बेटी व पिता की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर है। पुलिस आर्थिक तनाव को घटना का कारण मानकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
शहडोल में हैरान करने वाला मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये हारने के बाद एक व्यक्ति ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे उसकी 16 वर्षीय बेटी और बाद में खुद उसकी भी मौत हो गई, जबकि पत्नी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती, सत्यम वीडियो के पास रहने वाले शंकर गुप्ता (40) को ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से लगातार गेम में बड़ी रकम हार रहा था और लाखों रुपये गंवा चुका था। आर्थिक तंगी और बढ़ते कर्ज के दबाव में वह मानसिक रूप से काफी तनाव में रहने लगा था।

ये भी पढ़ें- मुस्लिम समाज धार भोजशाला के सर्वे को हाईकोर्ट में देगा चुनौती, याचिका लगाने की तैयारी
विज्ञापन


मंगलवार रात उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी राजकुमारी गुप्ता (36) और 16 वर्षीय पुत्री स्वाति गुप्ता को कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया और स्वयं भी जहर का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में तीनों की हालत बिगड़ने लगी। घर से आ रही आवाजें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तीनों को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान स्वाति गुप्ता ने दम तोड़ दिया। वहीं शंकर की हालत भी लगातार बिगड़ती गई और बुधवार देर शाम उसकी भी मौत हो गई। पत्नी राजकुमारी गुप्ता का उपचार जारी है और उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के समय दंपति का बेटा घर पर मौजूद नहीं था, जिससे वह सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए उप निरीक्षक उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में ऑनलाइन गेम में भारी आर्थिक नुकसान को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें