फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: डोरी बीनने गई बुआ-भतीजी पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों की मौके पर मौत; घायल महिला का उपचार जारी

Sat, 20 Jun 2026 11:58 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के ओदारी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से महुआ की डोरी बीन रही बुआ-भतीजी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने का प्रतिकात्मक फोटो-फोटो :अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में बदलते मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। पपौंध थाना क्षेत्र के ओदारी गांव में महुआ की डोरी बीनने गई बुआ-भतीजी की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ओदारी निवासी इत्तोबाई पति धरमदास सिंह गोंड (50 वर्ष) अपनी भतीजी सफीना सिंह पिता सुखसेन सिंह गोंड (8 वर्ष) के साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर महुआ के पेड़ के नीचे महुआ की डोरी बीन रही थीं। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली सीधे उनके नजदीक गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गईं।

मामले की जांच शुरू
घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर ही इत्तोबाई और मासूम सफीना की मौके पर मौत हो गई। वहीं, साथ में मौजूद एक अन्य महिला को भी बिजली का तेज झटका लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पपौंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो दिनों के अंदर दूसरी बड़ी घटना
थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से होना सामने आया है। गौरतलब है कि जिले में यह दो दिनों के भीतर आकाशीय बिजली से मौत की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले गोहपारू थाना क्षेत्र में भी एक युवक की बिजली गिरने से मौत हो चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें