फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: केशवाही पुलिस ने रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर को किया जब्त, चालक गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2025 10:52 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

रेत का अवैध परिवहन करते फिर एक ट्रैक्टर को केशवाही पुलिस ने ग्राम माल्या से जब्त किया है। इस पर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि वाहन मालिक ही वाहन का चालक है।
विज्ञापन
जब्त ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में रेत का अवैध परिवहन करते फिर एक ट्रैक्टर को केशवाही पुलिस ने ग्राम माल्या से जब्त किया है, जिस पर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि वाहन मालिक ही वाहन का चालक है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन लगातार जिले में जारी है, जिसे रोकने के लिए पुलिस अपना कार्य कर रही है। लेकिन खनिज विभाग अवैध खनन के खिलाफ कोई कार्रवाई करता नहीं दिखाई दे रहा है। चौकी केशवाही पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया है, जिसमें रेत लोड है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।

चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि यह रेत का अवैध उत्खनन साबुन घाट नदी से किया गया था और ट्रैक्टर में भरकर रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर को ग्राम माल्या से पुलिस में जब्त कर लिया है। पुलिस देखकर चालक भागने लगा, पुलिस को मुखबिर की सूचना लगी थी, जिस पर पुलिस ने पहले से ही घेराबंदी कर रखी थी और ट्रैक्टर चालक जो कि वाहन मालिक भी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। चौकी प्रभारी के अनुसार आरोपी कल्लू उर्फ विजेंद्र बैगा पर पुलिस ने खनिज अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर चौकी में खड़ा करवाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी के साथ प्रधान आरक्षक मनोज व अन्य पुलिसकर्मियों ने अंजाम दिया है। बीते दिनों देवलौंद और जैतपुर पुलिस ने भी रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को जब्त किया था। इस मामले पर दोनों चालक पुलिस देखकर फरार हो गए थे, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें