फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ऑनलाइन गेम ने ले ली युवक की जान, कर्ज में डूबने के बाद लगा लिया फंदा

Tue, 02 Sep 2025 02:26 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे से बात की गई तो उनका कहना था कि युवक ने अपने घर में ही पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इसका कारण कर्ज बताया जा रहा है। अब जानकारी और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहागपुर थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने सोमवार की सुबह तकरीबन 11 बजे अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों के अनुसार युवक के ऊपर लाखों रुपये का कर्जा हो गया था, जिसके चलते उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सोहागपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राहुल गुप्ता पिता राम सुंदर गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रीवा होटल के सामने सिपला कंपनी में एमआर के तौर पर काम करता था। यह जल्दी ही करोड़पति बनने के चक्कर में इंटरनेट पर खेले जाने वाले ऑलाइन गेम के चंगुल में फंस गया और लाखों रुपये का कर्ज इसने ले लिया।

ये भी पढ़ें- प्रिया निकली खूंखार, गुंडों ने इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर लड़कों को फंसाया, सूने में बुलाकर लूटा
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार कर्जदारों ने पैसा मांगना शुरू किया तो परेशान होकर राहुल ने सोमवार की सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कर्जदार राहुल को प्रताड़ित कर रहे थे और उसी के चलते परेशान होकर उसने इस तरह का कदम उठाया है। हालांकि सोहागपुर थाने की पुलिस घर वालों के बयान दर्ज कर रही है और पूरी कार्रवाई के बाद ही पुलिस कुछ बताने की स्थिति में होगी।
विज्ञापन


इस संबंध में सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे से बात की गई तो उनका कहना था कि युवक ने अपने घर में ही पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। इसका कारण कर्ज बताया जा रहा है। अब जानकारी और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। घटना के बाद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और माता-पिता को सांत्वना दी। राहुल कुंवारा था और अपने माता-पिता के साथ ही रहता था। इस घटना के बाद लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें