फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: पति निकला था मॉर्निंग वॉक पर, बेटी घर में सो रही थी…अचानक महिला की हो गई मौत; जानें कैसे

Sat, 25 Jan 2025 01:11 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: थाना प्रभारी ने बताया कि महिला प्रियंका का मायका दमोह जिले में है। शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। मायके पक्ष के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंहपुर रोड में रहने वाले एक शासकीय शिक्षक की पत्नी की घर में संदिग्ध मौत हो गई है। यह घटना शनिवार के सुबह की है। पति मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से निकला था और उसकी 6 वर्षीय पुत्री घर में सो रही थी। तभी अचानक महिला की मौत हो गई। पति जब मॉर्निंग वॉक कर घर लौटा तो पत्नी का शव घर के कमरे में फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला है। जिसके बाद इसकी जानकारी परिवार के साथ आस पड़ोस के लोगों को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पीएम के लिए अस्पताल लेकर आई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सिंहपुर रोड स्थित कृष्णा होटल के पीछे रहने वाले शासकीय शिक्षक विपिन कुमार चौरसिया की पत्नी प्रियंका चौरसिया का शव घर में संदिग्ध अवस्था में मिला है। घटना उस वक्त घटी, जब पति मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से निकला और उसकी 6 वर्षीय पुत्री घर में सो रही थी। पति जब घर वापस लौटा तो प्रियंका का शव घर के कमरे में जमीन पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा था। प्रियंका का शव देख पति ने अपने परिवार एवं आस पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में बताया।

जानकारी लगने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई कर महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला प्रियंका का मायका दमोह जिले में है। शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। मायके पक्ष के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें