फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: फोन पर बात करते-करते पति पत्नी का हुआ विवाद, पति ने पुल से नदी में लगाई छलांग; 11 घंटे बाद मिला शव

Mon, 02 Dec 2024 02:11 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन करने में दिक्कत आ रही थी। सोमवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल में युवक की तलाश कर रही थी, घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर युवक का शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
नदी में तलाश करती एसडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोन पर पत्नी से बात करते-करते बात बिगड़ गई तो नाराज पति ने पुल से नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। 11 घंटे बाद युवक के शव को घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर नदी में एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। मामला बुढार थाना क्षेत्र के जरवाही सोन नदी का है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के बुढार थाना क्षेत्र के छाटा गांव का रहने वाला युवक संतोष जोगी ओपीएम अमलाई में ठेका मजदूर था और वह बीती रात्रि 11:00 बजे अपना काम खत्म कर अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में उसने अपनी पत्नी को फोन लगाकर पत्नी से बात करने लगा। युवक जब बुढार थाना क्षेत्र के जरवाही सोन नदी पुल के ऊपर पहुंचा तो पति-पत्नी की फोन में कुछ कहा सुनी हो गई, जिससे युवक ने जरवाही सोन नदी पुल के ऊपर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और फोन को चालू ही बाइक के ऊपर रख दिया और नदी में छलांग लगा दी।

घटना के समय युवक के पीछे-पीछे और लोग भी आ रहे थे, युवक को नदी में कूदते देख लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और नदी में कूदकर पानी में उसकी तलाश की, लेकिन तेज बहाव होने की वजह से युवक का पता नहीं लग पाया। इसके बाद तलाश करने वाले युवक पुल के ऊपर आए और देखा तो बाइक में रखा फोन चालू था, जिसमें लाइन में दूसरी ओर संतोष की पत्नी बात कर रही थी। जिससे युवक की पहचान हो सकी। लोगों ने मामले की जानकारी बुढार थाना पुलिस को दी जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि रात में युवक की तलाश करवाई गई थी, लेकिन उसका पता नहीं लग पाया था। रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन करने में दिक्कत आ रही थीं। सोमवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल में युवक की तलाश कर रही थी, घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर युवक का शव बरामद कर लिया गया है। मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। युवक जब नदी में कूदा तब वह अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें