फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: शादी की सालगिरह पर युवक ने लगाया फंदा, ससुराल वाले परिवार से अलग रहने का बना रहे थे दबाव

Mon, 02 Dec 2024 01:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: ससुर महेश, सास और पत्नी अंजली उस पर अलग रहने का दबाव बना रहे थे। घटना वाली रात कमल ने अपने ससुर महेश से पांच बार फोन पर बातचीत की थी।
विज्ञापन
कमल जाटवा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक युवक का शव शादी की सालगिरह के दिन फंदे पर लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक 25 वर्षीय कमल जाटवा ब्रह्मबाग कॉलोनी का निवासी था और फेब्रिकेशन का काम करता था। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7 बजे कमल का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। बताया गया है कि वह रात 12 बजे अपने कमरे में गया था और इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


ससुर से हुआ था झगड़ा
कमल के भाई गगन ने पुलिस को बताया कि कमल पारिवारिक विवादों के कारण मानसिक तनाव में था। गगन के अनुसार, ससुर महेश, सास और पत्नी अंजली उस पर अलग रहने का दबाव बना रहे थे। घटना वाली रात कमल ने अपने ससुर महेश से पांच बार फोन पर बातचीत की थी। गगन का कहना है कि इन कॉल्स के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 

ससुराल में भी हुआ था विवाद
कमल की शादी तीन साल पहले 2 दिसंबर को हुई थी। सोमवार को उनकी शादी की सालगिरह थी। गगन ने यह भी बताया कि करीब 15 दिन पहले जब कमल ससुराल गया था, तब भी वहां ससुर और सास के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद से उसकी पत्नी अंजली मायके में थी और ससुराल पक्ष ने उसे वापस नहीं भेजा। इस वजह से कमल काफी परेशान रहता था। 
विज्ञापन


जांच के बाद होगी कार्रवाई
घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने कहा कि परिवार के बयान के आधार पर जांच की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें