फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ब्यौहारी में दो बाइकों की आपस में टक्कर, हादसे में तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

Tue, 02 Sep 2025 12:41 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

बाइक के नंबरों के आधार पर पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी गई। दो घायलों ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। एक गंभीर घायल है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। घटना ब्यौहारी से सीधी मार्ग पर स्थित साखी बैरियल के पास घटी है। दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत होने से तीन की मौत हो गई है, तो एक की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी थाना क्षेत्र के साखी बैरियल के पास पिपरहाडोल में सोमवार शाम दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक में सवार दो और दूसरी बाइक में सवार एक की दर्दनाक मौत हुई है। घटना में एक गंभीर घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें- वैध दुकानों में शराब का अवैध कारोबार, अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, जाने मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। जानकारी के बाद मौके पर पुलिस की डायल हंड्रेड एवं थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभालते हुए घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार मृतकों में सीधी जिले के रहने वाले धन राज सिंह एवं राम लल्लू सिंह के साथ शनि सिंह जो ब्यौहारी निवासी हैं। तीनों को मौत हुई है। धनराज एवं लल्लू वन विभाग में चौकीदार हैं। पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि राजू सिंह घटना में गंभीर घायल हुआ है। बाइक के नंबरों के आधार पर पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क किया गया। इसके बाद घायल के परिजनों भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद सड़क पर पड़ी दुर्घटना ग्रस्त बाइकों को पुलिस ने मौके से उठवा कर अपने कब्जे में लिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। घटना की जानकारी के बाद ब्यौहारी एस डी ओ पी भी अस्पताल पहुंचे हैं। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि मौके पर एक की मौत हो गई थी। दो ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा है। एक गंभीर घायल है। मामले में जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें