फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, चाचा-भतीजी की मौके पर मौत, महिला गंभीर घायल

Sat, 04 May 2024 10:59 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि बाइक सवार परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमलाई आ रहा था।  बटुरा सोन नदी पुल पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
शहडोल में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के बटुरा गांव की सोन नदी पुल पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादस में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाइक सवार परिवार अनूपपुर से अमलाई पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहा था। इस दौरान बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक दुर्गेश और उसकी 13 साल की भतीजी लाली बाई की मौके पर मौत हो गई है। वहीं, हादसे में घायल एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पर अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और 108 के माध्यम से घायल महिला को बुढार अस्पताल भिजवाया, जबकि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। 

थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि बाइक सवार परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमलाई आ रहा था। लेकिन, रास्ते में बटुरा सोन नदी पुल पर सड़क हादसा हो गया। जिसमें मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें