फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ब्यौहारी के सनौसी गांव में सूने घर का ताला तोड़ चोरों ने किया हाथ साफ, शादी में गया था परिवार

Mon, 10 Mar 2025 02:56 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चोर दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी के लॉकर से नकद रुपये व सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
टूटा अलमारी का लॉकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हर दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सनौसी गांव में एक बार फिर सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। परिवार शादी कार्यक्रम में गया था जब लौटा तो घर में चोरी की का खुलासा हुआ। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह चोरी लगभग दो लाख रुपए की है।
विज्ञापन


ब्यौहारी के सनौसी गांव के रहने वाले राजकमल पटेल के घर चोरी की घटना हुई है। पुलिस से शिकायतकर्ता ने बताया कि परिवार एक विवाह कार्यक्रम में पड़ोस के गांव में गया हुआ था। घर में ताला लगा था, जब परिवार लौटा तो घर में चोरी की वारदात हो चुकी थी। परिवार ने देखा तो ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर लोगों ने देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। घर के दरवाजे में लगा ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और घर में रखी अलमारी के लॉकर से सोने चांदी के जेवर एवं नकद रुपये लेकर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र में बीते दिनों कोयलारी में हुई चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया लेकिन चोरों को पकड़ने में पुलिस अब तक नाकाम साबित हो रही है। जिले में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और चोरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें