फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: होटल में चल रहा था लाखों का जुआं, 19 जुआरी गिरफ्तार, नौ लाख का सामान जब्त

सार

शहडोल के गोरतरा इलाके में एक होटल में जुआं चल रहा था। एसपी की विशेष टीम ने दबिश देकर नौ लाख रुपये मूल्य के सामान को जब्त किया। 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
शहडोल में 19 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल संभागीय मुख्यालय के गोरतरा स्थित एक होटल में संचालित जुआ फड़ में बीती रात पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने दबिश दी। होटल के कमरा नंबर 106 में जुआं चलता मिला, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर वहां से 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक लाख 72 हजार रुपए नकद और 21 मोबाइल जब्त किए गए। साथ ही, इन जुआरियों के वाहन भी जब्त किए गए हैं। नकद समेत कुल जब्त सामान की कीमत लगभग नौ लाख रुपए बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरतरा स्थित होटल न्यू यश पैलेस में लाखों का जुआ कई दिनों से संचालित किया जा रहा है। शहर समेत आसपास से भी बड़े जुआरी आकर लाखों का दांव लगा रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने एक स्पेशल टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने न्यू यश पैलेस होटल में दबिश दी और कमरे की तलाशी ली। होटल के कमरा नंबर 106 में जुआं संचालित पाया गया।

पुलिस को देखकर जुआरियों के उड़े होश
शहर के नामचीन होटल संचालक विजय जसवानी की होटल में चल रहे इस लाखों के जुआ फड़ में जो नामचीन और बड़े घरों के जुआरी जुआ खेल रहे थे, वे अपने आप को पुलिस से पूरी तरह सुरक्षित समझ रहे थे। उन्हें लगा कि इस नामी होटल में आकर पुलिस भला कैसे कार्रवाई कर सकती है। जब वहां पुलिस पहुंची, तो उन्हें देखते ही जुआरियों के होश उड़ गए। होटल संचालक विजय जसवानी का बेटा शुभम जसवानी यह जुआं खिलवा रहा था। पकड़े गए 19 जुआरियों में शुभम भी शामिल है।

पकड़े गए जुआरियों में शामिल हैं:

  • महेश कुमार गुप्ता, निवासी पुरानी बस्ती
  • विशाल आसवानी, निवासी मीट मार्केट
  • अब्दुल वहीद, निवासी पुरानी बस्ती
  • अरुण गुप्ता, निवासी पाण्डवनगर
  • प्रकाश गुप्ता, निवासी सिंधी बाजार
  • जीतेंद्र परचानी, निवासी किरन टाकिज
  • दीपक गुप्ता, निवासी पुरानी बस्ती
  • मुकेश सक्सेना, निवासी घरौला मोहल्ला
  • अनीश गुप्ता, निवासी पुरानी बस्ती
  • संदीप अग्रवाल, निवासी पुरानी बस्ती
  • सुनील नामदेव, निवासी घरौला मोहल्ला
  • बृजेश कटारे, निवासी पचगांव रोड पुरानी बस्ती
  • राजेश जैन, निवासी परमठ के पास
  • दिलीप अग्रवाल, निवासी पुरानी बस्ती
  • शुभम सनपाल, निवासी पाण्डवनगर
  • अंकुर पाण्डेय, निवासी पाण्डवनगर
  • करन बाजाज, निवासी बुढ़ार रोड
  • अनिल मंगलानी, निवासी जैन कॉलोनी बडेरिया टाइल्स के पास
  • शुभम जसवानी, निवासी नेहरु कॉलोनी

पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें