फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: लाडली बहना योजना के नाम पर ठगी, खुद को अफसर बता E-KYC करने के नाम पर मोबाइल से ट्रांसफर कर ली राशि

Thu, 21 Nov 2024 11:38 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले में लाडली बहना योजना के नाम पर ठगों ने ई-केवाईसी कराने के बहाने मीनू बैगा के खाते से 10,500 रुपये निकाल लिए। महिला की शिकायत पर सिंहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
पीड़ित मीनू बैगा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में लाडली बहना योजना के नाम पर आदिवासी महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने इस बार E-KYC कराने के नाम पर महिला के घर आकर ठगी की घटना को अंजाम दिया है। मामले की शिकायत सिंहपुर पुलिस को कर दी गई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


सिंहपुर पुलिस ने बताया कि सिंहपुर ग्राम पंचायत बरुअरा मोहल्ला में रहने वाली मीनू बैगा के घर मंगलवार को दो अज्ञात युवक पहुंचे। उन्होंने खुद को बैगा विकास विभाग का अधिकारी बताया। मीनू की सास सरवारिया बैगा को पिछले कुछ महीनो से बैगा पोषण आहार की राशि नहीं मिल रही थी और मीनू के खाते में लाडली बहना योजना की राशि नहीं आई थी। इसके लिए उन्होंने ई केवायसी करने की बात कही। मीनू बैगा ने अपना मोबाइल और जानकारी उन्हें दे दी। इसके बाद युवकों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित महिला मीनू बैगा ने बताया कि ई केवायसी करने के नाम पर दो युवकों ने उसके खाते से 10 हजार 500 रुपये पार कर दिए। उन्होंने मोबाइल मांगा और उसमें आए मैसेज को भी डिलीट कर दिया। इसके बाद महिला को संदेह हुआ उसने युवकों से रुपयों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अगले महीने से तुम्हे बढ़कर पैसा मिलेगा और वहां से चले गए।
विज्ञापन


जब पीड़ित महिला को संदेह हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है तब वह बैंक पहुंची। वहां उसने अपने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया जिसमें उसे 10500 निकालने की बात बताई गई इसके बाद महिला सीधे सिंहपुर थाने पहुंची। वहां उसने मामले की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी सिंहपुर आर पी रावत ने बताया कि महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है शिकायत मिलने के बाद मामले में जांच की जा रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें