फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: शराब के नशे में हैवान बना पति, पत्नी के सिर पर तवे से किया हमला, हाथ भी तोड़ा

Thu, 21 Nov 2024 11:30 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के खुरई के गांधी वार्ड में शराब के नशे में पति ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी पर रोटी बनाने के तवे से हमला कर दिया, जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। रूपा अहिरवार ने बताया कि पति ब्रजेश अहिरवार ने गाली-गलौज के साथ दस्तावेज जलाए और थाने जाने पर रोकने के लिए हमला किया। महिला को 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
सर पर मारा तबा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के खुरई नगर के गांधी वार्ड में शहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत घरेलू हिंसा का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, ब्रजेश अहिरवार नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी रूपा अहिरवार पर रोटी बनाने के तवे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद महिला को 108 एंबुलेंस के जरिए खुरई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके एक हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि की।

रूपा अहिरवार ने बताया कि उसका पति सुबह से ही शराब पीकर घर में उत्पात मचा रहा था। उसने घर का बना खाना और दूध फेंक दिया, राशन कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जला दिए, और कपड़े प्रेस करने वाली आयरन को पत्थर से कुचलकर तोड़ दिया। जब पत्नी ने उसकी हरकतों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, तो पति ने उसे कमरे में बंद कर दिया और रोटी बनाने के तवे से हमला कर दिया।

विज्ञापन


स्थिति गंभीर
तवे से किए गए कई वार के कारण रूपा अहिरवार के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। परिवार में बढ़ती हिंसा के इस मामले से वार्ड के लोग भी स्तब्ध हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने घरेलू हिंसा और नशे के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

 

सर पर मारा तबा

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें