फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: वन्य जीव हत्या मामला, आरोपी की पत्नी से छिपाई गई बंदूक का पता लगाने में जुटा वन विभाग

Sun, 02 Jun 2024 09:25 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

वन जीवों की हत्या मामले में आरोपी की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। वन विभाग ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में लिया है। तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
वन्य जीवों की हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल। वन जीवों के शिकार मामले में  वन विभाग ने आरोपी व उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है वहीं अस्पताल में इसको लेकर हंगामा भी परिजनों ने किया और वन विभाग के अधिकारियों पर परिजनो ने आरोप लगाए हैं कि आरोपी के साथ  वन विभाग ने मारपीट कर उसे करंट लगाया है।आरोपी करुणेन्द्र सिंह के पिता एवं पूर्व सीएमओ दादूलाल सिंह एवं उनकी पत्नी के अलावा साले दीपक सिंह ने जिला चिकित्सालय में मीडिया के समक्ष आरोप लगाते हुये एक स्वर में बताया कि करुणेन्द्र सिंह को वन विभाग वालो ने बहुत बेरहमी से मारा है।
विज्ञापन


आरोप में यह भी कहा गया कि आरोपी करुणेन्द्र सिंह के प्राइवेट पार्टस में करेन्ट तक लगाया गया है जिस कारण कमर के नीचे काले और स्याह निशान बन गये है। जिनका स्वास्थ्य परीक्षण जिला चिकित्सालय मे दोपहर हुआ। इस दौरान आरोपी के परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल था।पूर्व सीएमओ पुत्र करुणेन्द्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी शशि सिंह की सेहत अचानक खराब हो गई। जिनका इलाज काराने वन विभाग की टीम जिला चिकित्सालय आई। यहां पर प्राइवेट वार्ड क्र.9 के कक्ष में उनका इलाज वन विभाग के स्टाप की मौजूदगी में हो रहा है।शशिशना सिंह ने बताया कि उन्हें पथरी की बीमारी है। अचानक पेट में तकलीफ बढ़ गई थी। जिस करण वन विभाग वाले उन्हे यहाँ लेकर आयें ।

एसडीओ बादशाह रावत का कहना है कि आरोपी की पत्नी को हिरासत में लिया गया है पूछताछ की जा रही है क्योंकि आरोपी ने वन्यजीवों की हत्या में उपयोग की गई बंदूक अपनी पत्नी को रखवाया था जिसे पत्नी ने छुपा कर कहीं रख दिया है। जिसको लेकर आरोपी की पत्नी से पूछताछ की जा रही थी ,तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है उपचार के बाद भी आरोपी की पत्नी से पूछताछ कर शिकार में उपयोग की गई बंदूक को वन विभाग जप्त करेगी।
विज्ञापन


दक्षिण वन मण्डलाधिकारी शहडोल सुश्री श्रद्धा पेंन्द्रे का कहना है कि पूरी कार्यवाई दिल्ली की टीम के नेतृत्व में चल रही है। इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा चाहे कुछ भी हो जाये। आरोपी करुणेन्द्र सिंह ने यह स्वीकार किया है कि उसने वन जीवों की हत्या की है मामले में अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है पूछताछ की जा रही है जल्द ही इस मामले में एक बड़ा खुलासा वन विभाग की टीम करेगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें