फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: शहडोल के रेलवे कम्पाउंड में लगी आग, लाखों का कबाड़ जलकर खाक

Thu, 04 Apr 2024 04:44 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले के ब्योहारी क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कम्पाउंड में पुराने पीडब्ल्यूआई कार्यालय में अचानक आग लग गई। धीरे धीरे आग की लपटों ने कार्यालय के पास रखे कबाड़ को राख कर दिया। 
विज्ञापन
शहडोल में रेलवे कम्पाउंड में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के ब्योहारी क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कंपाउंड में पुराने पीडब्ल्यूआई कार्यालय में गुरुवार को अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग की लपटें कार्यालय के पास रखे कबाड़ तक पहुंच गई। इसके बाद वहाँ से बड़ी-बड़ी आग की लपटें उठने लगी। छोटा कार्यालय भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


आम लोगों ने सूचना दी तो रेलवे विभाग ने नगर परिषद ब्यौहारी के दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। इसमें कुछ अधिक समय लग गया। तीन घंटे बाद फायर ब्रिगेड और आसपास के लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें