फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ब्यौहारी महाविद्यालय में दो छात्र गुटों में खूनी संघर्ष, प्रिंसिपल के सामने ही होता रहा विवाद

Tue, 08 Apr 2025 10:28 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

यह घटना प्रिंसिपल कार्यालय के सामने हुई, और उस समय प्रिंसिपल स्वयं मौजूद थे, फिर भी कोई तुरंत बीच-बचाव नहीं किया गया। मारपीट के दौरान एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और दोनों पक्षों के छात्र लहूलुहान हो गए। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मारपीट करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के ब्यौहारी महाविद्यालय में दो छात्र गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लहूलुहान छात्र दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि यह पूरा का पूरा घटनाक्रम प्रिंसिपल कार्यालय के सामने हुआ है और घटना के समय प्रिंसिपल भी मौजूद थे। इसके बाद भी कोई बीच बचाव करने आगे नहीं आया, जब मारपीट की घटना समाप्त हो गई। तब प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों ने बीच बचाव किया। तब तक छात्र लहूलुहान हो चुके थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंडित राम किशोर कला और वाणिज्य महाविद्यालय में दो छात्र संघों के बीच मारपीट की घटना हुई है। इस दौरान प्रिंसिपल के सामने ही छात्र संघ के नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई हुई, जिसमें छात्र घायल हो गए। मारपीट के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कालेज में छात्रों के बीच हुई मारपीट की घटना को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया, जो अब सोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो गई है।

ये भी पढ़ें- गोवर्दे में तेज रफ्तार हाइवा ने ले ली युवक की जान, 100 मीटर तक घसीटते ले गया बाइक
विज्ञापन


प्रिंसिपल आर के तिवारी ने बताया कि कॉलेज में अपनी हुकूमत कायम रखने रखने को लेकर दो छात्र संघ के नेता कॉलेज में अचानक एक दूसरे पर टूट पड़े और दोनों के बीच हुई मारपीट में एक दोनों लहूलुहान हो गए, लेकिन एक छात्र को अधिक चोट आई। हैरत की बात यह रही कि दोनों छात्र प्रिंसिपल के सामने एक दूर से मारपीट करते रहे और प्रिंसिपल उन्हें ऐसा करने की बजाय दर्शक बने सब कुछ देखते रहे। बताया जा रहा कि इस लड़ाई में छात्र संघ के नेता को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दमोह फर्जी डॉक्टर: सात मौतों के आरोपी डॉक्टर को प्रयागराज से दमोह लेकर आई पुलिस, एसपी ने देर रात तक की पूछताछ

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं जब कालेज में इस तरह के मारपीट की घटना हुई हो। अक्सर इस तरह के विवाद देखने को मिलता है, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है। कालेज में मारपीट की घटना का मामला थाने तक जा पहुंचा, कालेज के प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत थाने में कराई है। ब्यौहारी पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है। वहीं इस पूरे मामले में कॉलेज के प्रिंसिपल आर के तिवारी का कहना है कि दो छात्र नेता किसी बात को लेकर कॉलेज में मारपीट करने लगे मारपीट की मुख्य वजह अभी तक सामने नहीं आई है, मामले की शिकायत थाने में की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें