फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: जयसिंहनगर में मादा तेंदुए की मौत, घटनास्थल पर मिले बाघ के पगमार्क; आपसी संघर्ष की आशंका

Sat, 07 Nov 2026 08:52 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के बिजहा सर्किल में करीब आठ वर्षीय मादा तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटनास्थल के आसपास बाघ के पगमार्क मिले हैं। प्रारंभिक जांच में बाघ के हमले से मौत की आशंका है। वन विभाग सभी पहलुओं की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद अधिकारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर वनमंडल के जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र में एक मादा तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है। बिजहा सर्किल के राजस्व क्षेत्र में मादा तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में तेंदुए की मौत बाघ के हमले से होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल के आसपास बाघ के पगमार्क भी मिले हैं। हालांकि, वन विभाग सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 40 फीट गहरे कुएं में समाई कार, चार युवकों की अटकी सांसें; कांच तोड़कर निकले बाहर, ढाई घंटे चला रेस्क्यू


राजस्व क्षेत्र में पड़ा मिला था शव
जानकारी के अनुसार, वन विभाग को सूचना मिली थी कि जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के सर्किल बिजहा अंतर्गत राजस्व क्षेत्र में एक तेंदुए का शव पड़ा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन अमला मौके पर पहुंचा। टीम ने शव के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और सर्चिंग कर साक्ष्य जुटाए। मृत मादा तेंदुए की उम्र करीब आठ वर्ष बताई जा रही है। आवश्यक कार्रवाई के बाद वन विभाग ने नियमानुसार शवदाह कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ के पगमार्क मिलने से बढ़ी आशंका
घटनास्थल के आसपास बाघ के पगमार्क मिलने के बाद तेंदुए की मौत को लेकर बाघ के हमले की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वन्यजीवों के बीच संघर्ष को मौत की वजह माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। उत्तर वनमंडल की डीएफओ तरुणा वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघ के हमले से मादा तेंदुए की मौत होना प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल के आसपास बाघ के पगमार्क मिले हैं। वन विभाग की टीम अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें