फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: तीन माह की फीस बकाया होने पर छठवीं के छात्र को प्राचार्य ने डांट कर भगाया, अब छात्र हुआ लापता

Wed, 23 Oct 2024 11:17 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में फीस नहीं भरने पर छठी के छात्र को प्राचार्य ने स्कूल से भगा दिया। थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई है। परिजनों का आरोप है कि फीस के लिए बार-बार डांटने और सब बच्चों के सामने शर्मिंदा करने के कारण बच्चा कहीं भाग गया।  
विज्ञापन
छात्र अंश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल में तीन माह की फीस बकाया होने से स्कूल के प्राचार्य ने छठवीं के छात्र को डांटकर स्कूल से बाहर भगा दिया। इसके बाद छात्र घर नहीं पहुंचा और लापता हो गया है। परिजन परेशान हैं, और मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मामला ब्यौहारी के सुखा तिराहे के पास स्थित निजी विद्यालय ड्रीम वैली पब्लिक स्कूल का है। अंश चतुर्वेदी की मां आशा चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया कि अंश के पिता मुंबई में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। पिछले कई महीनों से छात्र के पिता घर नहीं आए, जिसकी वजह से उन्होंने स्कूल की फीस जमा नहीं की थी। मां का कहना है कि अंश छठवीं कक्षा में पढ़ता है और स्कूल की तीन माह की फीस लगभग दो हज़ार बकाया थी। कई दिनों से स्कूल प्रबंधन मां को फोन कर इसकी जानकारी दे रहा था, लेकिन मां ने कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी। मां का आरोप है कि अंश को सभी बच्चों के सामने खड़ा कर कई दिनों से टीचर उसे फीस लाने की बात कह रहे थे। इसकी वजह से बच्चा दबाव में था और घर में पैसा ना होने की वजह से स्कूल की फीस छात्र की मां ने जमा नहीं की थी।

मां ने स्कूल के प्राचार्य प्रशांत निगम पर आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार सुबह जब अंश स्कूल पहुंचा तो प्राचार्य प्रशांत निगम ने उसे स्कूल से भगा दिया। कहा कि जब तक फीस लेकर नहीं आओगे तब तक स्कूल के अंदर कदम नहीं रखना।अंश की मां का यह गंभीर आरोप स्कूल प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रहा है। मां का कहना है कि जब वह घर नहीं पहुंचा तब मां ने स्कूल में जाकर छात्र का पता किया तो पता लगा कि प्राचार्य ने उसे सुबह ही स्कूल से भगा दिया था। मां ने जब प्राचार्य से इस मामले में बातचीत की तो प्राचार्य ने मां को कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद छात्र की मां थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने छात्र के गुम होने पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरुण पांडे का कहना है कि छात्र के लापता होने की खबर मां ने थाने में आकर दी है। मामले पर अपराध दर्ज कर छात्र की तलाश की जा रही है। छात्र की साइकिल पुलिस को मिली है कि पुलिस टीम पड़ताल कर रही है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें