फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल में नर हाथी की दस्तक: 30 फीट गहरे पानी को तैरकर पहुंचा, वन विभाग ने संभाला मोर्चा

Tue, 29 Sep 2026 04:45 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

वन विभाग के अनुसार, यह वही नर हाथी है, जिसका कुछ समय पहले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) की टीम ने रेस्क्यू किया था और उसकी निगरानी के लिए कॉलर लगाया गया था।
विज्ञापन
हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के पश्चिमी क्षेत्र ब्यौहारी में सोमवार को एक नर हाथी की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। हाथी मैहर जिले की सीमा से लगे बाणसागर डैम के बैकवाटर और सोन नदी को पार करते हुए शहडोल जिले की सीमा में पहुंचा। इसके बाद वह पपौंध थाना क्षेत्र के कई गांवों से होकर गुजरा। वन विभाग की टीमें लगातार हाथी की निगरानी में जुटी रहीं।

विज्ञापन


बताया गया कि हाथी सोमवार को अपने पुराने रास्ते से करीब पानी से पांच किलोमीटर का सफर तय करते हुए बाणसागर के बैकवाटर को पार कर पपौंध क्षेत्र में पहुंचा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाथी ने जिस स्थान से पानी पार किया, वहां पानी की गहराई करीब 30 फीट बताई जा रही है। हाथी के पानी में तैरकर नदी पार करने का एक वीडियो भी सामने आया है, हालांकि वीडियो में हाथी स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है।

पढे़ं: फायरिंग के बाद आरोपी को छुड़ाकर ले गए बदमाश, चार गाड़ियों से पहुंचे थे
विज्ञापन


वन विभाग के अनुसार, यह वही नर हाथी है, जिसका कुछ समय पहले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) की टीम ने रेस्क्यू किया था और उसकी निगरानी के लिए कॉलर लगाया गया था। इसके बाद से हाथी आसपास के क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। हाल ही में उसकी मौजूदगी अमरपाटन क्षेत्र में भी सामने आई थी।

डीएफओ तरुणा वर्मा ने बताया कि हाथी बाणसागर डैम के बैकवाटर और फिर सोन नदी को पार कर शहडोल जिले की सीमा में आया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की कई टीमें उसकी निगरानी के लिए तैनात कर दी गई थीं। मंगलवार दोपहर हाथी पपौंध क्षेत्र से रेलवे लाइन पार करते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सीमा की ओर चला गया।
विज्ञापन


हाथी की गतिविधियों पर वन विभाग की टीमें लगातार नजर बनाए हुए हैं। उसके गांवों के आसपास पहुंचने से ग्रामीणों में भय की स्थिति बनी हुई थी। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी के नजदीक नहीं जाने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें