शहडोल जिले में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इससे चालक नीचे गिर गया और वह अपने ही वाहन की चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शहडोल जिले के सोहगपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतवई के पास एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से चालक नीचे गिर गया और ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार विष्णु बैगा, 40 वर्ष, ग्राम कांदा दहरा से खाली ट्रैक्टर-ट्राली के साथ लेकर छतवई जा रहा था। इसी दौरान रफ़्तार तेज होने से ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया। चालक नीचे गिरकर ट्रेक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर मालिक का नाम मोनू सिंह चौहान बताया जा रहा है।