फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का शहडोल दौरा, आज होगी जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक

Fri, 09 Jan 2026 09:28 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक होगी। दौरे के दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल ब्यौहारी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
अस्पताल में अधिकारियों से चर्चा करते उप मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक आज शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। उप मुख्यमंत्री गुरुवार रात्रि सर्किट हाउस शहडोल पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 12 बजे उप मुख्यमंत्री पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय स्थित विराट सभागार में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक लेंगे। बैठक के बाद दोपहर 2:30 बजे उप मुख्यमंत्री शहडोल से अनूपपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल ब्यौहारी का औचक निरीक्षण, मरीजों से की चर्चा
शहडोल जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गुरुवार रात्रि सिविल अस्पताल ब्यौहारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद कर उपचार, दवाइयों एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

ये भी पढ़ें- अयोध्या बायपास पर पेड़ कटाई पर ब्रेक,सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक NGT ने रोकी सुनवाई,स्टे रहेगा कायम
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज का उपचार संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें और किसी भी मरीज को असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों, दवाइयों की स्थिति एवं एम्बुलेंस सेवाओं की जानकारी भी ली।
विज्ञापन


सर्किट हाउस पहुंचने पर हुआ स्वागत
गुरुवार रात उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के सर्किट हाउस शहडोल पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें