शव वाहन नहीं मिला बांध के ले जाना पड़ा शव
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के शहडोल से झकझोरने वाला वीडियो सामने आया है। शव वाहन न मिलने पर एक बेबस बेटे ने अपनी मां को बाइक पर पटिया बांधकर लिटाया और 80 किलोमीटर दूर घर ले गया। सरकारी वाहन मिला नहीं और प्राइवेट वाहन वाले पांच हजार रुपये मांग रहे थे। बेटा बेबस था और इतना पैसा नहीं दे सकता था।