फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: चना के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस, सोहागपुर थाना क्षेत्र का मामला

Mon, 12 Feb 2024 11:59 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: सोहागपुर थाना क्षेत्र के मरवा टोला में अज्ञात युवक का शव मिला है। मामले की जानकारी लगते ही घटना स्थल पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार की सुबह थाना प्रभारी सोहागपुर भूपेंद्र मणि पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के मरवा टोला जमुई में डब्लू जायसवाल के चना के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष की है।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिसका शव ग्रामीणों ने देखकर मामले की खबर पुलिस को दी है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक  व्यक्ति की पहचान में पुलिस जुटी है ,पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों के अनुसार युवक पिछले कुछ दिनों से खेतों के आसपास दिख रहा था। जिसका शव बीती रात्रि में चना के खेत में पानी लगाने गए एक व्यक्ति ने देखकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन


मामले पर विवेचना की जा रही
जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज शव को पीएम करने के लिए लाया गया है। पुलिस का कहना  कि अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है, जिसका पता तलाश किया जा रहा है, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा  युवक  की मौत किन हालत में हुई है। अभी मामले पर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें