फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: सोन नदी में उतराता मिला नवजात का शव, मौके पर पहुंची पुलिस कर रही जांच

Sun, 10 Nov 2024 10:53 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

MP News: थाना प्रभारी के अनुसार नवजात की उम्र लगभग 3 दिन हो सकती है। शव को पुलिस ने अस्पताल पीएम के भिजवाया है। अब पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
नदी में नवजात का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढ़ार के जरवाही सोन नदी पुल के नीचे एक नवजात का शव नदी में उतरता मिला है, जिसे देख स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। नवजात की उम्र लगभग तीन दिन बताई जा रही है।
विज्ञापन


जिले के बुढार थाना क्षेत्र के जरवाही सोन नदी पुल के नीचे पानी में नवजात का शव देख स्थानीय लोगों ने मामले की खबर पुलिस को दी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी संजय जायसवाल का कहना है कि नदी में गांव के लोग नहाने पहुंचे थे, तभी पानी में उतरता हुआ नवजात का शव देखा और जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर नदी से शव को बाहर निकला और अपने कब्जे में ले लिया है। शव को कब्जे में लेकर अवशक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को देखने के बाद वहा पहुंचे पुलिसकर्मियों के अनुसार पानी में मिले नवजात का जन्म लगभग तीन दिन पहले हुआ होगा, हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

थाना प्रभारी के अनुसार नवजात की उम्र लगभग 3 दिन हो सकती है। शव को पुलिस ने पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। शव के पीएम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। नवजात यहां कैसे पहुंचा और किसने यहां उसे फेंका हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें