फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: धर्म कांटा पर तमंचे की नोक पर लूट, विरोध करने पर व्यापारी के घर जाकर की फायरिंग

Tue, 03 Jun 2025 12:41 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के अमलाई क्षेत्र में दो बदमाशों ने तमंचे की नोक पर धर्म कांटा से 4 हजार की लूट की। विरोध पर व्यापारी के घर जाकर हवाई फायरिंग भी की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
अमलाई थाना क्षेत्र की घटना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत महाकाल धर्म कांटा बटुरा में दो बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी काउंटर से 4 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद जब एक व्यापारी ने विरोध किया, तो आरोपी उसके घर पहुंचकर हवाई फायरिंग करने लगे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: साल साल में साल KM का भी ट्रैक तैयार नहीं, मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के 12 एमडी बदल गए

पीड़ित बजरंगी कुमार राय के मुताबिक, बीती रात शहडोल निवासी प्रतीक सिंह पिता के.के. सिंह और उसका एक साथी बाइक से धर्म कांटा पहुंचे। उन्होंने तमंचा दिखाकर डराया, गाली-गलौज कर मारपीट की और काउंटर से 4 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान वहां मौजूद व्यापारी बद्री पांडे ने जब विरोध किया, तो आरोपी उनसे भी उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लॉजिस्टिक हब, राजा भभूत सिंह की प्रतिमा और तहसीलदारों के कार्य विभाजन पर हो सकते हैं फैसले

बद्री पांडे मौके से हट गए, जिसके बाद आरोपी उनका पीछा करते हुए उनके घर पहुंच गए और बाहर हवाई फायरिंग कर गालियां दीं। फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोग बाहर निकले, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित की शिकायत पर अमलाई थाने में लूट, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें