फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: अमलाई में मोपेड-कार की टक्कर, बाइक चालक की मौत; सब एरिया मैनेजर का चार पहिया वाहन भी किया जब्त

Thu, 22 Oct 2026 08:16 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में एनएच-43 पर बटुरा गांव के पास मोपेड और चार पहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर में जमुना बैगा की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अस्पताल भेजा और दोनों वाहन जब्त कर लिए। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। 
विज्ञापन
मौके पर वाहन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में एनएच-43 पर बटुरा गांव के पास गुरुवार को मोपेड और चार पहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोपेड चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बरगवां निवासी जमुना बैगा के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महू-नीमच मार्ग पर हादसा: तेज रफ्तार ट्रॉले की टक्कर से तीन मासूम छात्रों की मौत, इनमें दो सगे भाई शामिल

पुलिस के अनुसार, मोपेड सवार अनूपपुर की ओर से अमलाई की ओर जा रहा था, जबकि चार पहिया वाहन अमलाई की ओर से अनूपपुर की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान बटुरा गांव के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि मोपेड चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चार पहिया वाहन कोलरी के सब एरिया मैनेजर का निजी वाहन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही अमलाई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। शव को अस्पताल भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है। घटना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और उनका रो रो कर बुरा हाल था। वही पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपने की बात कही है।पुलिस ने कहा मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।वही दुर्घटना के मामले में भी कार्रवाई की जा रही है। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें