फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol Weather: शहडोल में बढ़ी सर्दी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, स्कूलों का बदला समय

Sat, 30 Nov 2024 08:37 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

सर्दी को देखते हुए कलेक्टर द्वारा जिले के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शासकीय, अशासकीय तथा सीबीएसई विद्यालय का संचालन सुबह नौ से करने का एक आदेश जारी किया है। शनिवार को जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है।
विज्ञापन
शहडोल कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में इन दिनों कपकपा देने वाली ठंड पड़ना शुरू हो गई है, जिसका असर भी आमजन जीवन पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ठंड को देखते हुए कलेक्टर द्वारा जिले के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शासकीय, अशासकीय तथा सीबीएसई विद्यालय का संचालन सुबह नौ से करने का एक आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


शनिवार को जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है कि मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के द्वारा दिए गये निर्देशों के आधार पर शहडोल जिले में शीत लहर एवं ठंड को देखते हुए सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शासकीय, अशासकीय व सीबीएसई विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक प्रथम पाली में संचालित समस्त विद्यालयों के संचालन के समय में परिवर्तन किया जाता है, जिसके अनुसार उक्त सभी विद्यालय दो दिसंबर 2024 से दिनांक 31 जनवरी 2024 तक प्रातः नौ बजे से संचालित किए जाएं।

विदित हो कि वर्तमान प्रथम पाली में लगने वाले कई प्राथमिक एवं माध्यमिक शासकीय, अशासकीय विद्यालय सुबह नौ बजे से पहले संचालित हो रहे हैं, जिससे इस भीषण ठंड और शीतलहर का विपरीत असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिसे देखते हुए शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर द्वारा यह निर्देश जारी किया गया है। इस आदेश के बाद सुबह ठंड में ठिठुरते हुए विद्यालय जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


दिन-ब-दिन बढ़ रही ठंड
विदित हो कि इन दिनों पूरा प्रदेश शीत लहर के चपेट में हैं। जिले में करीब 10 से 11 डिग्री तापमान रात्रि में पहुंच जा रहा है। ऐसे में लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं। इस भीषण ठंड के बीच प्रातः पाली में लगने वाले प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के समय में परिवर्तन किए जाने से काफी राहत छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों को भी मिल जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें