फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: मिलावट से मुक्ति अभियान, कलेक्टर के आदेश पर राशन दुकान तथा मेडिकल स्टोरों से लिए गए नमूने

Sat, 30 Nov 2024 08:26 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर के आदेश पर राशन दुकान तथा मेडिकल स्टोरों से नमूने लिए गए।
विज्ञापन
जांच के लिए नमूने एकत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सागर जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिला सुरक्षा खाद्य अधिकारी प्रीति राय, जिला अनुज्ञप्ति अधिकारी प्रिया स्वरूप और औषधि निरीक्षक मनीष सुमन के द्वारा विभिन्न खाद्य सामग्री की दुकानों, रेस्टोरेंट और मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण की कार्रवाई की गई तथा प्रतिष्ठानों से जांच हेतु नमूने एकत्रीकरण किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार, सार्वजनिक वितरण प्रणाली संचालित उचित मूल्य की दुकानों से फोर्टीफाग चावल और नमक की गुणवत्ता की जांच न्यूट्रिशन इंटरनेशनल भोपाल के साथ, पगारा रोड स्थित वेयर हाऊस, तिली तिराहा कंट्रोल संचालक अनिल पाराशर से फोर्टीफाग और नमक के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए हैं।

तिली रोड स्थित विद्यासागर शॉपिंग मॉल से लेबिल संबंधी अनियमित्तताओं की जांच हेतु बेसन, वेज सेवइयां, रोस्टेड चना के नमूने लिए गए। राधाकृष्ण रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया, जहां से हेना पाकीजा, हेना पेड़ा, टोस्ट के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन


इसी प्रकार मेडिकल स्टोर की जांचों में आजाद मेडिकल स्टोर, सचिन मेडिकल स्टोर, सुनील मेडिकल स्टोर, दीपकमल मेडिकल स्टोर, न्यू संदीप मेडिकल स्टोर, अनुभव मेडिकल स्टोर, श्री निदान मेडिकल स्टोर से सैंपल कलेक्ट कर जांच की गई एवं नमूने लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

जांच के लिए नमूने एकत्र

जांच के लिए नमूने एकत्र

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें