फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: बहन के सामने भाई की मौत, आठ वर्षीय बालक खेलते-खेलते गिरा कुएं में, गोहपारू का मामला

Mon, 01 Dec 2025 04:58 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

गोहपारू थाना क्षेत्र के लफ़दा गांव में आठ वर्षीय अर्जुन खेलते-खेलते घर के पीछे बने कुएं में गिर गया। बड़ी बहन ने घटना देख परिजनों को सूचना दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पीएम कर परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
इसी कुएं में गिरा था बालक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलते-खेलते आठ वर्षीय बालक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय उसकी बहन भी घटनास्थल पर मौजूद थी। कुएं में भाई को गिरता देख बहन ने दौड़ लगा दी और चीख-पुकार मचाते हुए परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। परिजन जब मौके पर पहुंचे और बालक को कुएं से निकाला गया जब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना गोहपारू क्षेत्र की है, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जोबट में मजदूरी का झांसा देकर युवती से कथित ‘लव जिहाद’ की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस ने बताया कि गोहपारू थाना क्षेत्र के लफ़दा गांव में यह घटना घटी है। इसमें आठ साल के बालक अर्जुन की मौत हुई है। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल अर्जुन के घर के पीछे का है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अर्जुन अपनी बड़ी बहन और दोस्तों के साथ घर के पीछे खेल रहा था। खेलते-खेलते वह कुएं में जा गिरा, जिसे बड़ी बहन ने देखा और घर की ओर दौड़ लगा दी। परिवार में मौजूद लोगों को रो-रो कर बहन ने भाई के कुएं में गिरने की बात बताई। परिजन भी मौके पर दौड़ पड़े और अर्जुन को कुएं से निकालने की कोशिश की गई, लेकिन जब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पीएम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार घटना में अर्जुन पिता अशोक सिंह (8) की मौत हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें