आलीराजपुर जिले के जोबट नगर में मजदूरी दिलाने का झांसा देकर दो युवतियों को घर ले जाकर उनके साथ अश्लील हरकत करने और कथित तौर पर ‘लव जिहाद’ के तहत फंसाने का गंभीर मामला सामने आया है।
ये भी पढ़ें-
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल कैद, न्यायालय ने कहा-ऐसा जघन्य अपराध समाज के लिए शर्मनाक
पीड़ित युवती के अनुसार, जोबट निवासी इमरान याकूब, अहमद शेख पिता हुसैन शेख और अमजद खत्री उन्हें काम दिलाने के नाम पर वार्ड नंबर 11 स्थित एक मकान में ले गए, जहां उनके साथ दबाव डालकर गलत हरकत की गई और विरोध करने पर डराया–धमकाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड की महिलाएं और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दोनों युवतियों को सुरक्षित निकालकर पुलिस को सूचना दी। बाद में युवतियों को थाने पहुंचाया गया।
थाना जोबट पुलिस ने शिकायत के आधार पर एससी–एसटी एक्ट, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि दो युवतियों में से एक युवती नाबिलग है। इसमें मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा भी लगाई है। पुलिस ने बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। घटना के बाद क्षेत्र की कई महिलाएं थाने पहुंचीं और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।