फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: रिश्वतखोर एएसआई लोकायुक्त के शिकंजे में, केस में जमानत दिलाने की मदद के नाम पर मांगे थे दो हजार

Thu, 02 Apr 2026 08:14 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

लोकायुक्त ने शहडोल के जयसिंहनगर थाने में पदस्थ एएसआई को रिश्वत मामले में पकड़ा। आरोप है कि वह आरोपियों से प्रति व्यक्ति रकम मांग रहा था। पूर्व में रिश्वत लेने के साक्ष्यों पर कार्रवाई कर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
एएसआई एहसान खान।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा लोकायुक्त की टीम ने शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) एहसान खान के खिलाफ रिश्वत मामले में बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम ने एएसआई को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। चक्काजाम के मामले में आरोपियों से प्रति व्यक्ति दो हजार रिश्वत मांगने का आरोप है। पहले दो हजार सहायक उप निरीक्षक शिकायतकर्ता से ले चुका है। गुरुवार को एएसआई को थाने से लोकायुक्त टीम ने पकड़ा और रेस्ट हाउस ले जाकर कार्रवाई की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता हरी दीन साहू निवासी ग्राम गंधियां, थाना जयसिंहनगर ने 30 मार्च 2026 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उसके भाई श्रवण कुमार साहू की सड़क दुर्घटना में बीते महीने मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जयसिंहनगर चौराहे पर चक्काजाम किया था, जिसके बाद पुलिस ने लगभग 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले की जांच एएसआई एहसान खान कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- 55 साल के अधेड़ ने 13 वर्षीय बच्ची को छेड़ा तो नीमच में हुआ बवाल, पुलिस पर पथराव; दागे आंसू गैस के गोले
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार एएसआई ने मामले में राहत देने और जमानत में मदद करने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 2500 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की सत्यापन कार्रवाई के दौरान यह पाया गया कि आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता से 2000 रुपये रिश्वत पहले ही ले लिए थे और अन्य लोगों से भी रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने रिश्वत लेने की वॉइस रिकॉर्डिंग सहित साक्ष्य लोकायुक्त टीम को उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन


लोकायुक्त टीम गुरुवार को एएसआई को ट्रैप करने जयसिंहनगर पहुंची थी, लेकिन एएसआई को भनक लग गई और उसने मौके पर पैसे नहीं लिए। हालांकि पूर्व में रिश्वत लेने के साक्ष्यों के आधार पर लोकायुक्त टीम ने एएसआई एहसान खान को थाने से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सत्यापन के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें