फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Blood Donor Day: रक्तदान है सबसे बड़ा दान, शहडोल के जिला अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैम्प

सार

शहडोल के जिला अस्पताल में शुक्रवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रक्तदान के फायदे भी गिनाए गए।  
विज्ञापन
शहडोल में रक्तदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए डॉ. गिरीश रामटेके (अधिष्ठाता) ने ब्लड डोनेशन से होने वाले फायदे और समाज में ब्लड डोनेशन के प्रति जागरुकता बढ़ाने का संदेश दिया।

विज्ञापन


इस दौरान डॉ. गिरीश रामटेके ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। दान किया गया रक्त किसी को भी नई जिंदगी दे सकता है। ब्लड डोनेशन कैंप में सर्वप्रथम अस्पताल प्रबंधक डॉ साबिर खान ने रक्तदान किया। ब्लड डोनेशन कैंप की समन्वयक डॉ. सुधा नामदेव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इस तरह का आयोजन समाज में एक अच्छी सोच पैदा करता है। कैंप में मेडिकल छात्र एवं छात्राएं, प्रबंधन संवर्ग, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षाकर्मी एवं अन्य लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में अस्पताल अधीक्षक डॉ नागेंद्र सिंह, अस्पताल प्रबंधक डॉ साबिर खान, सुरक्षा अधिकारी चंदन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें