फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Baba: पं. धीरेंद्र शास्त्री को कोर्ट का समन, 20 मई को हाजिर होने के आदेश, जानें क्या था मामला

Fri, 16 May 2025 10:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को कुंभ को लेकर विवादित बयान देने पर शहडोल कोर्ट ने 20 मई को पेश होने का समन जारी किया गया है। एडवोकेट संदीप तिवारी ने बयान को संविधान विरोधी बताकर परिवाद दाखिल किया था। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामला मानते हुए समन भेजा है।
विज्ञापन
बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री को समन भेजा गया है। - फोटो : x@bageshwardham
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिला न्यायालय ने बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कोर्ट में पेश होने का समन जारी किया है। उन्हें 20 मई 2025 को सुबह 11 बजे प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सीताशरण यादव की अदालत में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




यह मामला 27 जनवरी 2025 को कुंभ मेले को लेकर दिए गए एक विवादित बयान से जुड़ा है, जिसमें पंडित शास्त्री ने कहा था, “महाकुंभ में हर व्यक्ति को आना चाहिए। जो नहीं आएगा, वह पछताएगा और देशद्रोही कहलाएगा।” इस बयान को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप कुमार तिवारी ने 3 मार्च को कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था।

ये भी पढ़ें- 'बिगड़ैल औलाद है, यह सुधर नहीं सकता', छतरपुर में धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
विज्ञापन


एडवोकेट तिवारी का कहना है कि यह बयान भारतीय संविधान की धर्मनिरपेक्ष भावना और नागरिकों की स्वतंत्रता के खिलाफ है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कर्तव्य पर तैनात सैनिक, डॉक्टर, पुलिसकर्मी या अन्य नागरिक जो कुंभ में नहीं आ सके, उन्हें देशद्रोही कहा जा सकता है? तिवारी ने यह भी तर्क दिया कि जब सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों पर एफआईआर दर्ज हो सकती है, तो सार्वजनिक मंच से भड़काऊ बयान देने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा, शहीदों को श्रद्धांजलि देकर घोड़े पर सवार हुए सीएम

इससे पहले उन्होंने 4 फरवरी को शहडोल के सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और बाद में पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा था। पुलिस कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का रुख किया और पंडित शास्त्री के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की। अदालत ने अब इस पर संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें