फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol Crime: खनिज विभाग की टीम पर हमला, हाथापाई कर रेत से भरा ट्रैक्टर छुड़ा ले गए माफिया

Sat, 04 May 2024 11:58 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol Crime: जिले में रेत माफियाओं के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर रेत माफियाओं ने अपना रौब दिखाते हुए पपौंध थाना क्षेत्र ग्राम दुबरा सोन नदी के पास से अवैध रूप से रेत से लोड ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए। खनिज अमला बीते रात्रि वहां कार्रवाई करने पहुंचा था।
विज्ञापन
खनिज विभाग की टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पपौंध थाना क्षेत्र ग्राम दुबरा सोन नदी के पास से अवैध रूप से रेत से लोड ट्रैक्टर अपराधी छुड़ाकर ले गए। जानकारी के अनुसार खनिज निरीक्षक पट्टा अपने तीन अन्य सहकर्मियों के साथ बीते रात्रि पपौंध थाना क्षेत्र के ग्राम दुबरा स्थित सोन नदी के घाट पर जांच पड़ताल के लिए पहुंचे थे, जहां उन्हें अवैध रेत से लोड एक ट्रैक्टर मिला। उसे जब्ती की कार्रवाई शुरू ही की जानी थी के चालक ने अपने अन्य साथियों को वहां बुला लिया।

विज्ञापन


जिसके बाद रेत माफियाओं ने खनिज अमले से हाथापाई करते हुए रेत से लोड ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए। गौरतलब है कि जिले में एक लंबे अर्से से रेत माफिया अवैध रूप से रेत का खनन व परिवहन करते चले आ रहें हैं। पूर्व में एक पटवारी की रेत माफियाओं द्वारा ह्त्या भी की जा चुकी है, लेकिन चंद दिनों बाद फिर से रेत का काला कारोबार शुरू हो जाता है। अब एक बार पुनः खनिज अमले के साथ ऐसी वारदात हुईं है। अब इस मामले में केस दर्ज हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें