फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: आदिवासी महिलाओं के नाम पर फर्जी लोन का आरोप, चक्काजाम के बाद कियोस्क संचालक गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2026 10:04 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के छतवई गांव में 28 आदिवासी महिलाओं के नाम पर कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों से 30-30 हजार रुपये का लोन निकालने का आरोप है। कार्रवाई और रकम वापसी की मांग पर ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। पुलिस ने कियोस्क संचालक को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
सड़क पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहागपुर थाना क्षेत्र के छतवई गांव में आदिवासी महिलाओं के नाम पर कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन निकालने का मामला सामने आया है। कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने शहडोल-रीवा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने कियोस्क संचालक ओमकार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायत के अनुसार, कियोस्क संचालक पर अवंति फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों और अन्य लोगों के साथ मिलीभगत कर आदिवासी महिलाओं के नाम पर 30-30 हजार रुपये का लोन स्वीकृत कराने का आरोप है। आरोप है कि लोन की रकम महिलाओं को देने के बजाय दूसरे लोगों के खातों में भेजकर निकाल ली गई। इसके बाद महिलाओं पर कर्ज की किस्तें चुकाने का दबाव बनाया जाने लगा।

विज्ञापन


अंगूठा लगवाकर दस्तावेजों के दुरुपयोग का आरोप
मामले की शिकायत 60 वर्षीय मुन्नी बाई बैगा ने पुलिस से की है। उन्होंने बताया कि एक आंख खराब होने के कारण वह काम करने में असमर्थ हैं। मजदूरी और बैगा विकास योजना की राशि निकालने के लिए वह कियोस्क पर जाती थीं। आरोप है कि इसी दौरान आधार कार्ड लेकर उनका अंगूठा लगवाया गया और उनकी जानकारी के बिना दस्तावेजों का दुरुपयोग कर लोन निकाल लिया गया।

पढ़ें: कमलनाथ का सरकार पर हमला, बोले- मदद की पेशकश भी की; भाजपा ने किया पलटवार

करीब दो महीने पहले जब फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी किस्त मांगने पहुंचे, तब उन्हें अपने नाम पर कर्ज होने की जानकारी मिली। शिकायत में गांव की 27 अन्य महिलाओं के नाम पर भी इसी तरह लोन निकाले जाने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम
शनिवार को पीड़ित महिलाओं और ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, गिरफ्तारी और रकम वापस दिलाने की मांग को लेकर शहडोल-रीवा मार्ग पर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने कियोस्क संचालक ओमकार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी आरपी रावत के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें