फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: शराब बनी मौत की वजह! तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत

Fri, 14 Aug 2026 01:44 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के गोहपारू थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद संतोष बैगा (45) की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। शराब के स्रोत, प्रकार और मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। 
विज्ञापन
गोहपारू थाना क्षेत्र का मामला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के पाथर गांव में अधिक शराब के सेवन के बाद एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान संतोष बैगा (45) पिता बदई बैगा, निवासी पाथर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार संतोष ने शराब का सेवन किया था। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संतोष ने शराब पीने के बाद कुछ समय बाद अस्वस्थ महसूस किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया।

ये भी पढ़ें - मूसलाधार बारिश का कहर: सिंगरौली जिला हुआ जलमग्न, हिर्वाह कन्वेयर–पचौर मार्ग पूरी तरह ठप, पुल-पुलिया बही
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि संतोष ने शराब कहां से खरीदी थी। यह शराब किस प्रकार की थी और क्या उसने कच्ची या महुआ शराब का सेवन किया था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस शराब के स्रोत और उसकी गुणवत्ता की जांच के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक ने शराब का सेवन अकेले किया था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। साथ ही शराब सेवन के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि संतोष की मौत शराब के अत्यधिक सेवन के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य चिकित्सकीय कारण था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें