फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: तुम अश्लील वीडियो देखते हो, टीम गिरफ्तार करने आ रही है; जल्दी से रुपये भेजो; फिर ऐसे बचा युवक

Thu, 05 Dec 2024 02:43 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

तुम मोबाइल पर अश्लील पिक्चर देखते हो। तुम्हारे खिलाफ हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। कुछ ही देर में तुम्हें क्राइम ब्रांच की टीम गिरफ्तार करेगी। जल्दी से रुपये भेजो। युवक को डिजिटल अरेस्ट कर उसे ठगने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में एक युवक को डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास किया गया। युवक के मोबाइल में फोन आते ही शातिर ठग ने कहा कि तुम मोबाइल में बहुत अश्लील पिक्चर देखते हो, तुम्हारे खिलाफ क्राइम ब्रांच के पास बहुत सारे सबूत हैं। अगर, तुम अपनी गिरफ्तारी से बचना चाहते हो तो मैंने जिस नंबर से तुम्हारे अकाउंट में एक रुपए ट्रांसफर किए हैं, तुम मुझे उसी नंबर पर बिना फोन कट किए 7 हजार रुपए भेजो। अगर, हमारी बात नहीं मानी तो कुछ ही देर में क्राइम ब्रांच की टीम तुम्हारे घर पहुंचकर तुम्हें गिरफ्तार करेगी। ऐसी धमकी भरा कॉल धनपुरी थाना क्षेत्र के बिलियस नंबर एक में रहने वाले युवक के पास आया। ठग ने उसे डरा-धमकाकर करीब 24 मिनट तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा।  

विज्ञापन


धनपुरी निवासी पीड़ित युवक ने बताया कि बीते शाम साढ़े 5 बजे उसके मोबाइल में अनजान मोबाइल नंबर 7309386058 से कॉल आया। जैसे ही उसने कॉल रिसीव किया तो फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना परिचय क्राइम ब्रांच अधिकारी के रूप में दिया। उसने युवक का नाम लेकर कहा कि तुम मोबाइल पर अश्लील पिक्चर देखते हो। तुम्हारे खिलाफ हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। कुछ ही देर में तुम्हें क्राइम ब्रांच की टीम गिरफ्तार करेगी। युवक ने उससे कहा कि मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया है, तो कॉल करने वाले ठग ने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया।  

कॉल करने वाले ठग ने युवक से कहा कि अगर, तुम गिरफ्तारी से बचना चाहते हो तो सात हजार रुपए मेरे बताए नंबर पर तत्काल ट्रांसफर कर दो, जिसके बाद हम तुम्हारा माफीनामा बनाकर इस मामले को खत्म कर देंगे। इस दौरान युवक ने ठग से कहा कि  उसके अकाउंट में इतने रुपए नहीं हैं, वह अपने दोस्तों से लेकर रुपये देता है। इस पर जालसाज ने कहा कि ठीक है, लेकिन फोन कट मत करना। नहीं तो हमारी टीम तुम्हें गिरफ्तार करने पहुंच जाएगी। इतना कहने के बाद जालसाज ने युवक का फोन पे नंबर लेकर उसे एक रुपया ट्रांसफर किया और फिर बिना फोन काटे जल्दी रुपये का इंतजाम कर सात हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा। इस बीच युवक को समझ आया कि यह किसी ठग का फोन है। ऐसे में उसने जालसाज से यहां-वहां की बातें करना शुरू कर दी। इसके बाद जालसाज ने खुद ही फोन कट कर दिया। इस दौरान करीब 24 मिनट तक जालसाज ने युवक को डिजिटल अरेस्ट करके रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें