फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ब्यौहारी के बाद अब जयसिंहनगर में दर्जन से अधिक हाथियों की दस्तक, लोगों में डर, वन विभाग अलर्ट

Tue, 28 Oct 2025 07:05 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

जयसिंहनगर क्षेत्र में 18 जंगली हाथियों का झुंड फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। देवरा, कतिरा और जमुनिहा गांवों में अब तक करीब 10 एकड़ फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीमें निगरानी में जुटी हैं, पर अभी ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। 

विज्ञापन
जयसिंहनगर के जंगल में मौजूद हाथी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यौहारी के बाद अब नए हाथियों ने जयसिंहनगर में अपनी दस्तक दे दी है। 18 हाथियों का झुंड ग्रामीण किसानों की फसलों को तबाह कर रहा है। बीते कुछ दिनों से जयसिंहनगर क्षेत्र के कई गांव में हाथियों ने अपना तांडव मचा रखा है, वन विभाग की कई टीमें हाथियों की निगरानी कर रही है। यह हाथी कहां से आए हैं, अभी विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन यह पूरा क्षेत्र बांधवगढ़ जंगल से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के देवरा, कतिरा, जमुनिहा गांव में यह हाथियों का झुंड घूम रहा है। ग्रामीणों के अनुसार हाथियों के झुंड में 18 हाथी शामिल हैं। खेत में लगी कई एकड़ की फसलों को हाथियों ने बर्बाद किया है। गांवों के आसपास रह रहे लोगों में काफी डर का माहौल है। खेम सिंह स्थानीय किसान ने बताया कि रात में यह हाथी जंगल से निकल कर खेतों में आ जाते हैं और खेतों में लगी फसलों को खाते हैं।

ये भी पढ़ें- कटनी गोलीकांड में नया मोड़: आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश, एक के पिता ने फांसी लगाई; इलाके में तनाव
विज्ञापन


किसानों के मुताबिक अब तक इन हाथियों ने 10 एकड़ से अधिक फसलों को चौपट कर दिया है। हाथियों की दस्तक के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। वन विभाग की कई टीमें दिन रात इन 18 हाथियों की निगरानी कर रही है। बता दें कि अभी ब्यौहारी और देवलौंद में भी जंगली हाथियों का झुंड मौजूद है। जहां खेतों में लगी फसलों के साथ घरों में तोड़ फोड़ हाथी मचा रहे हैं।
विज्ञापन


जयसिंहनगर में हाथी धान के फसलों को पूरी तरह रौदतें हुए धान के बालियों को सुड़क लेता है, जिससे किसान बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। वन विभाग की ओर से हाथियों को खदेड़ने के लिए,कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे ग्राम वासियों एवं किसानों में बेचैनी का माहौल निर्मित हो रहा है। इस संबंध में जब वन परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश पटेल से संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क ना हो सका।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें