फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: शहर की सड़कों पर बाइक लेकर निकले ADG, आमजन को बताया यातायात के नियम

Tue, 16 Jan 2024 03:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: प्रदेश में अपनी अलग पहचान से जाने जाने वाले आईपीएस एडीजी डीसी सागर सड़क पर बाइक पर निकल गए। एडीजी ने जागरूकता अभियान के तहत खुद हेलमेट लगाकर बाइक में शहर का भ्रमण किया व जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जवान बाइक में हेलमेट लगाकर एडीजी के पीछे चल रहे थे।
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर बाइक लेकर निकले ADG - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जय स्तंभ चौक, गांधी चौक इंदिरा चौक के साथ ही मेला मैदान पहुंची। जहां मेला में आए लोगों को यातायात नियमों की जानकारी एडीजी ने दी।

विज्ञापन

बता दें कि लोगों को बाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग, बाइक में दो लोग ही चले, ऐसे कई सारे यातायात नियम के बारे में एडीजी ने खुद लोगों को जानकारी दी है। एडीजी का कहना है कि देश में आए दिन सड़क हादसों में कई लोगों की जान चली जाती है, इसीलिए हमेशा यातायात नियम का पालन करना चाहिए और बिना हेलमेट के बाइक नहीं चलनी चाहिए।

शहर की सड़कों पर दौड़ पड़े
अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाने वाले एडीजी डीसी सागर फिर एक बार चर्चा में बने हुए हैं, मंगलवार को पुलिस लाइन से यातायात जागरूकता रैली के लिए उन्होंने बाइक रैली में सबसे आगे खुद बाइक पर सवार होकर शहर की सड़कों पर दौड़ पड़े। एडीजी डीसी सागर बाइक रैली की अगुवाई कर रहे थे, और पीछे-पीछे पुलिसकर्मी भी बाइक में सवार होकर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


नृत्य के सात की थी पतंगबाजी 
बीते वर्ष मकर संक्रांति में एडीजी पुलिस लाइन में पतंगबाजी कर रहे थे, इस दौरान पतंग बाजी करते-करते उन्होंने डांस किया। डांसिंग अंदाज में पतंगबाजी प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना, जिसमें एडीजी की अपनी अलग पहचान देखी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें