फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: बनास नदी रेल पुल पार करते समय हुआ हादसा, नीचे गिरने से युवक की हुई दर्दनाक मौत

Sat, 06 Jan 2024 08:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनास नदी पर नवनिर्मित रेल पुल से नीचे गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान उमेश बैग पिता प्यारे बैगा उम्र 25 वर्ष निवासी अमरखोही के रूप में की गयी है।
विज्ञापन
नीचे गिरने से युवक की हुई दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उमेश बैग पिता प्यारे बैगा उम्र 25 वर्ष निवासी अमरखोही का रहने वाला था, वह किसी काम के सिलसिले से नवनिर्मित पुल को पार कर रहा था। यह पुल रेलवे के द्वारा बनवाया जा रहा है। रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच अपनी बाइक को लेकर युवक निकल रहा था।

विज्ञापन


20 फीट नीचे गिरा युवक
बताया जा रहा है कि बाइक में तीन लोग सवार थे, लेकिन दो लोग पहले ही उतरकर पैदल आगे निकल गए। मृतक युवक उमेश अपने बाइक को पुल के दूसरी ओर पार करा रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नवनिर्मित पुल से नीचे लगभग 20 फीट नीचे गिर गया। नदी में पानी भी काम था, जिस कारण नदी में मौजूद पत्थरों से टकराने युवक को गंभीर चोटे पहुंची थी। स्थानीय लोगों की मदद से घटना के बाद युवक को घायल अवस्था में वहां से निकाला गया और अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें