फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: मछली पकड़ने गया युवक नदी में बहा, तीसरे दिन रेस्क्यू टीम को मिला शव

Wed, 21 Aug 2024 11:25 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: सोन नदी में मछली पकड़ने गया युवक का तीसरे दिन नदी में शव मिला है। युवक सोमवार की शाम नदी में मछली मार रहा था, तभी पानी के तेज बहाव में बह गया। रात भर जब वह घर वापस नहीं लौटा तब जाकर परिजन उसकी तलाश करने नदी पहुंचे, तब जा कर यह पता लगा की नदी के तेज बहाव में युवक बह गया है।
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम नदी से शव को निकालते हुए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पपौंध के ग्राम तेंदुहा गांव में सोन नदी में युवक जाल से मछली पकड़ने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गया था। घटना के बाद पुलिस के साथ रेस्क्यू टीम ने लापता युवक की तलाश शुरू की और बुधवार को युवक का शव नदी से रेस्क्यू टीम ने ढूंढ कर बाहर निकाल लिया है। 
विज्ञापन


बताया गया कि युवक भीमसेन कोल 25 वर्ष तेंदुहा का रहने वाला था और वह रोज की तरह सोमवार को भी नदी में मछली पकड़ने गया हुआ था, लेकिन रात भर जब वह वापस घर नहीं लौटा तब जाकर मंगलवार की सुबह परिजन युवक की तलाश करते-करते नदी पहुंचे। जहां युवक के कपड़े नदी के किनारे देख परिजन यह समझ गए कि वह नदी के तेज बहाव में बह गया होगा। इसके बाद परिजनों ने पपौंध पुलिस को मामले की जानकारी दी, जानकारी लगते ही पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलवाया और लापता युवक की तलाश शुरू की।

मंगलवार की सुबह से शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया, लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया। बुधवार की सुबह दोबारा एसडीआरएफ की आठ सदस्य टीम नदी में उतरी और तेज बहाव में युवक की तलाश शुरू की, जिस स्थान में युवक डूबा था वहां से लगभग 100 मीटर की दूरी में झाड़ियां में उसका शव रेस्क्यू टीम को मिला है, जिसे बहार लाया गया है।
विज्ञापन


पपौंध थाना प्रभारी एमएल वर्मा ने बताया कि सोमवार की शाम से लापता युवक का शव बुधवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम को नदी में मिला है। मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। युवक नदी में मछली पकड़ने गया था इसी दौरान वह तेज बहाव में बह गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें